चलती कार में लगी आग, दंपति ने कूदकर बचाई जान

--Advertisement--

कार में सवार दंपति ने कूदकर बचा ली अपनी जान, मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी।

सुंदरनगर, 15 मई – अजय सूर्या

बीबीएमबी कॉलोनी में सड़क पर चल रही कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार दंपति ने कूदकर अपनी जान बचा ली। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी।

वहीं कार मालिक ने बीएसएल पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसा सोमवार सुबह पेश आया।

जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के पुराना बाजार निवासी (62) विनोद कपूर अपनी पत्नी माधवी कपूर के साथ नेरचौक की ओर जा रहा था, लेकिन जीरोचौक पहुंचने से पहले ही कार से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ।

उसी दौरान गाड़ी को साइड में खड़ा कर वह तुरंत गाड़ी से बहार निकल गए। इससे पहले पति-पत्नी कुछ कर पाते कार धू-धू कर जल गई। थोड़ी ही देर में आग की लपटें आसमान छूने लगी।

फौरन ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की टीम को सूचित किया। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।

जानकारी देते हुए कार मालिक विनोद कपूर ने आरोप लगाया कि दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए 30 से 45 मिनट देरी से पहुंचे, जिस कारण कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

वहीं दमकल विभाग के अधिकारी दिनेश सागर ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। कार मालिक द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...