400 मीटर 11केवी बिजली के खंबे को तारों समेत घसीटता ले गया क्रेशर से भरा ट्रक, टला बड़ा हादसा

--Advertisement--

इंदौरा – शम्मी धीमान

उपमण्डल इंदौरा के गांव उलेहड़िया में एक बड़ा हादसा होते होते बाल बाल बचा है दरअसल देर रात लगभग 3 बजे एक क्रेशर से भरा पंजाब का ट्रक बिजली के 11 के वी के खंबे को 400 मीटर तारों समेत घसीट कर साथ ले गया। जिससे गांव के मुख्य मार्ग पर घरों के आगे बिजली की तारों का जाल बिछ गया।

हादसा इतना भयानक था की घरों के बिजली के मीटर भी तारों समेत उखड़ कर बाहर रोड पर आ गए। जिस कारण भय का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि रात को हादसा होने के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जो की राहत की बात है।

परंतु आक्रोशीत ग्रामीणों ने सुबह क्रेशर से लोड भारी गाड़ियों को रोक दिया जिस कारण मीलवां बरोटा रोड पर हेवी गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। इस खंबे के टूटने से उलेहडियां के इलावा गठोता धमोता मीलवाँ की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई है।

गांव वासियों द्वारा इसकी सूचना पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा को दी गई। पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा प्रभारी चमनलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का का जायजा लिया। चौकी प्रभारी चमन लाल ने कार्रवाई करते हुए 4 गाड़ियों के मौके पर ही चालान काटकर 50 हजार जुर्माना वसूला।

इस बारे मे जब बिजली विभाग मीलवां के सहायक कनिष्ठ अभियंता गौरव शर्मा से इस बारे में बात की गई उन्होंने बताया कि गाड़ी वाले सभी सामान लाकर हमें दे रहे हैं और खंवे को खड़ा कर दिया गया है और शाम तक बिजली बहाल कर दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...