नगर निगम शिमला के मेयर बने सुरेंद्र, उमा डिप्टी मेयर, नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

नगर निगम शिमला को सोमवार को नए मेयर और डिप्टी मेयर मिल गए हैं। सुरेंद्र चौहान नगर निगम शिमला के नए मेयर जबकि ऊमा कौशल डिप्टी मेयर होंगीं।

नगर निगम शिमला के मेयर के पद पर छोटा शिमला वार्ड से पार्षद सुरेंद्र चौहान की ताजपोशी हुई है। सुरेंद्र चौहान शिमला के मेयर के रूप में निर्विरोध चुने गए। डिप्टी मेयर का पद महिला को मिला है। टूटीकंडी वार्ड से पार्षद उमा कौशल को डिप्टी मेयर बनाया गया है। डिप्टी मेयर के रूप में उमा कौशल भी निर्विरोध चुनी गईं।

शिवम प्रताप सिंह ने नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ नगर निगम शिमला के नवनिर्वाचित पार्षदों ने सोमवार को पद एंव गोपनीयता की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, शिमला शहरी से विधायक हरीश जनारथा, बड़सर से विधायक इंद्रदत्त लखनपाल मौजूद रहे।

बता दें कि शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत का परचम लहराकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। भाजपा ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। माकपा को एक सीट पर जीत मिली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...