समयसारिणी अनुसार बस न चलाने का आरोप

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

ग्रामीणों ने निगम प्रबंधन पर चंबा से लिल्ह के लिए सायंकालीन चलने वाली सरकारी बस को समयानुसार न चलाने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि एक घंटे देरी से बस अड्डे से भेजे जाने वाली बस रात दस बजे तक लिल्ह में पहुंच रही है। इससे मध्यरात्रि 12:00 बजे तक ही ग्रामीण अपने घरों में पहुंच रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इसके बारे में परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का हल नहीं किया सका है। महिंद्र सिंह, सरणो राम, आसो राम, सुरेश कुमार, कमला देवी, मीनाक्षी, अनीता देवी, छुणको देवी, आत्मा राम, विनोद कुमार आदि ने बताया कि बस अड्डा कसाकड़ा से चंबा से लिल्ह रूट पर सायंकालीन 6:30 बजे बस रवाना होने का समय है।

बावजूद इसके बीते तीन सप्ताह से सायं 7:30 बजे बस निर्धारित रूट पर भेजी जा रही है। इससे महिलाओं, कर्मचारी वर्ग और दिहाड़ीदार समयानुसार अपने घरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बताया कि सायं 9 से लेकर 10 बजे तक ही सरकारी बस लिल्ह बस स्टॉप पर पहुंच रही है।

इसके बाद ग्राम पंचायत किलोड़, प्रीणा, कनेड़, गाण और गुराड़ का सफर तय पर सवारियां रात 12:00 बजे घर पहुंच रही हैं। क्षेत्र में तेंदुए और जंगली जानवरों का आतंक है। ऐसे में बस में सफर करने वाले लोगों को भय सताता रहता है।

क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि बस को समयसारिणी अनुसार ही चलाने के निर्देश जारी किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चिंतपूर्णी में पंजाब नंबर की कार के खाई में गिरते ही लगी आग, 4 लोगों की दर्दनाक मौत; एक का जल गया शव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में जिला ऊना के चिंतपूर्णी में...

हिमाचल में मिली प्रमोशन की सौगात, इतने कानूनगो बने नायब तहसीलदार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग में लंबे समय...

दिल्ली पब्लिक स्कूल मनाली में विभिन्न शिक्षण पदों हेतु कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) मनाली, डफदुन हडिम्बा रोड,...

अद्वित बना पहचान का बादशाह: मिनट भर में 195 देशों के झंडे पहचानकर रचा इतिहास

हिमखबर डेस्क बिलासपुर जिले के रौड़ा सैक्टर निवासी अद्वित सुहील...