कांग्रेस नेता की गाड़ी ने कुचला स्कूटी सवार युवक, लोगों से की बद्तमीजी और दिखाई हेकड़ी

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

जिला हमीरपुर के लंबलू क्षेत्र के तहत पड़ते तरोपका में बुधवार सुबह हुए एक सडक़ हादसे में एक स्कार्पियों गाड़ी ने स्कूटी सवार को टक्कर मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। स्कूटी सवार की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे हमीरपुर मेडिकल कालेज ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक तरोपका में स्कार्पियो गाड़ी एचपी 12के-9191 ने स्कूटी एचपी 74ए-4385 को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी पर सवार संजीव कुमार निवासी बलोह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह स्कार्पियो गाड़ी कांग्रेस के नेता एवं असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की बताई जा रही है, जो कि खुद गाड़ी में मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो कांगे्रस नेता ने लोगों के साथ बदतमीजी भी की और अपने पैसों की हेकड़ी भी दिखाई। इसकी शिकायत एसपी हमीरपुर से लोगों ने की है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, खबर लिखे जाने तक हमीरपुर अस्पताल में घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...