कंडाघाट स्थित निजी होटल में आयकर विभाग की टीम ने दी दबिश

--Advertisement--

कंडाघाट के होटल में इनकम टैक्स की रेड, चंडीगढ़ से आई टीम ने जब्त किए कर्मचारियों के फोन

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट स्थित एक निजी होटल में चंडीगढ़ से आई आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है।

जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे निजी होटल पहुंची। एकाएक हुई इस कार्रवाई के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।

बताया जा रहा है मंगलवार सुबह कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंडाघाट के एक निजी होटल में चंडीगढ़ से पहुंची टीम ने पुलिस दलबल के साथ रेड डाली। टीम होटल का रिकॉर्ड खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि यह होटल हाल ही में खुला है।

टीम ने होटल में पहुंचते ही सभी कर्मचारियों के फोन को कब्जे में ले लिया और होटल का रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी को भी होटल के अंदर व बाहर जाने पर भी रोक लगाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिना रोक-टोक आने-जाने लगे जहाज, अमरीका ने खत्म की ईरान की घेराबंदी

हिमखबर डेस्क पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म करने के लिए...

सुपरस्पेशियलिटी डाक्टरों को मिलेगा नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ऐलान

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है...