
ज्वाली – शिबू ठाकुर
एकलव्य सेन शार्ट फ़िल्म निर्माण में एक मशहूर और उभरता हुआ नाम है। जिन्होंने 2016 में करियर शुरू किया और अभी तक 51 शार्ट फ़िल्म बना चुके हैं।
मध्यप्रदेश के इंदौर में हुई कलाकारी फ़िल्म अवार्ड नाईट में उनकी इंगलिश शार्ट फ़िल्म सरनेम को बेस्ट स्टोरी एवम बेस्ट फ़िल्म के अवार्ड से नवाज़ा गया। उनकी 5 फिल्में इस फ़िल्म महोत्सव में दिखाई गईं और उनमें से सरनेम सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म रही।
कलाकारी फ़िल्म अवार्ड नाईट में 8 देशों के फिल्ममेकर ने शिरकत की। सरनेम फ़िल्म में कुलदीप सिंह एवं स्माईरा ने मुख्य भूमिका निभाई है। सरनेम फ़िल्म को नूरपूर पब्लिक स्कूल में फिल्माया गया था।
एकलव्य सेन ने पूरी टीम का धन्यवाद किया और अपनी सफलता का श्रेय नूरपूर पब्लिक स्कूल और स्कूल के प्रिंसिपल अरविंद डोगरा को दिया है।
एकलव्य सेन ने अपनी पढ़ाई नूरपूर पब्लिक स्कूल से की है उनकी शुरू से एक इच्छा थी कि मैं अपने स्कूल के लिए कुछ करें। सरनेम शार्ट फ़िल्म की सफलता ने सिद्ध कर दिया कि उन्होंने अपना सपना अब पूरा कर लिया है।
