बंजार: कोटला में मारपीट कर व जान से मारने की धमकी दे कर भागा मज़दूर

--Advertisement--

Image

बंजार: कोटला में मारपीट कर व जान से मारने की धमकी दे कर भागा मज़दूर ।

कुल्लू – रजनीश ठाकुर 

कोटला में बीती शाम दो लोगों के बीच हाथापाई और मारपीट हुई। कोटला के निकट एक दीवार का काम करते हुए, एक मज़दूर जितेंद्र सिंह, गांव मक्कार, जिला कांगड़ा, ने तैश में आ कर, एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ गली-गलौच शुरू कर दी।

गाली देने का कारण पूछे जाने पर उक्त जितेंद्र सिंह ने सिक्योरिटी गार्ड पर हमला बोल दिया। सिक्योरिटी गार्ड कुछ समझ पता, तब तक उक्त जितेंद्र सिंह ने डंडा ले कर वार करने की कोशिश की।

जिसे मौके पर उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव करते हुए रोका। उक्त जितेंद्र नाम का मज़दूर सभी को जान से मार देने की धमकी भी दे रहा था।

सिक्योरिटी गार्ड ने जैसे ही इसकी सूचना अन्य सहकर्मियों को दी। तब तक आरोपी जितेंद्र मौके से फ़रार हो गया। ज्ञात हो कि आरोपी जितेंद्र काफी समय से आस-पास भी लोगों के घर मज़दूरी का काम करता था।

उसे आस-पास ढूढने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों से पूछने पर जानकारी मिली कि आरोपी जितेंद्र घटना को अंजाम दे कर मण्डी की ओर भाग गया। रात अधिक हो जाने के कारण उक्त आरोपी को ढूंढना मुश्किल था।

पूछताछ से पता चला कि उक्त आरोपी बहुत दिनों से ही किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। उसकी हरकतें संदेहास्पद लग रही थीं।

पूछताछ के भय के कारण वो लड़ाई-झगड़ा करने लगा। लेकिन सिक्योरिटी गार्ड की बहादुरी के कारण, वो अपनी आपराधिक मंशा में कामयाब नहीं हो पाया।

सभी लोग सिक्योरिटी गार्ड की बहादुरी की प्रशंसा कर रहे हैं। ख़बर लिखे जाने तक आरोपी जीतेन्द्र के ख़िलाफ़ सैंज पुलिस को शिकायत दे दी गई थी।

घटना स्थल पर आस-पास के गांव के लोग भी थोड़ी देर बाद आ गए थे। लोगों ने ऐसे अपराधियों को क्षेत्र से बाहर रखने की बात की और ऐसे आसामाजिक तत्वों के ख़िलाफ़ कड़ी कारवाही की मांग भी की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...