भारतीय अभिनेता रवीज़ ठाकुर ने की फिटनेस यूट्यूबर के नशा मुक्त फिट अभियान की सराहना

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

अभी हाल ही में रामपुर बुशहर में बुशहर कार्निवल के दौरान फिटनेस युटुबर राणा द वाइपर भारतीय अभिनेता रवीज़ ठाकुर से एक इंटरव्यू के दौरान मिले। राणा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में प्रदेश का पहला घरेलू जिम स्थापित किया है। जहां हिंदुस्तान की मार्शल आर्ट कलरीपायट्टु का अभ्यास भी करते है।

रवीज ठाकुर एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेता हैं, 2015 में मिस्टर हिमाचल का टाइटल जीता. जिसके बाद उन्होंने मिस्टर इंडिया मैनहंट 2015 के भी विजेता बने.

उन्होंने बताया कि राणा हिमाचल प्रदेश में फिटनेस पर काफी अच्छा कार्य कर रहा है। और साथ ही साथ नशे के प्रति लोगों को जागरूक करते आ रहा है । राणा ने रवीज ठाकुर से काफी सारे सवाल भी किए जिसमें रवीज ने हिमाचल के युवाओं के लिए नशे से दूर रहने के लिए कहा और सकारात्मक चीजों की ओर जाने के लिए प्रेरित किया ।

साथ ही साथ सभी माता-पिता से हाथ जोड़कर विनती की कि अपने बच्चों पर ध्यान रखें तभी वह गलत दिशा की ओर नहीं जाएगा। हिमाचल के युवाओं के लिए यह भी सन्देश दिया की अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर जाएं। अपने परिवार को सपोर्ट करें।

राणा ने बताया कि रवीज भाई उन्हें हमेशा ही सपोर्ट करते आए है इसके लिए उन का तह दिल से धन्यवाद किया। और साथ ही साथ युवाओं के लिए एक ही बात बताई कि एक सकारात्मक नशा जिंदगी में जरूर ले जिससे कि एक अच्छा जीवन बन सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...