सुक्खू सरकार को भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनहित में खोले गए दफ्तरों को बंद करना पड़ेगा महंगा

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार द्वारा पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनहित में खोले गए दफ्तरों को बंद करना महंगा पड़ेगा।

रेणुका जी निर्वाचन क्षेत्र के केंद्र बिंदु दादाहू मैं आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की जनहित में खोले गए दफ्तरों को बंद करने का कड़ा विरोध भी किया।

भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस को अपनी सभी गारंटी पूरी करनी होगी और सरकार को 6 महीने का समय दिया गया यदि सरकार 6 महीने में बंद किया दफ्तर को नहीं खोलती, तो लोगों को सड़कों पर उतरना होगा। यह बात भाजपा महामंत्री राजेंद्र ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहीं।

बीडीसी चेयरमैन अनीता शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए महिलाओं को ठगा है। पहले 18 साल से ऊपर की महिला को 15 सो रुपए पेंशन देने का वादा किया और अब सरकार मुकर रही है।

ये रहे उपस्थित

प्रताप तोमर हरीश गर्ग मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार पवन अग्रवाल पूर्व भाजपा अध्यक्ष अरुण गर्ग पुलकित सिंगला भाजपा नेत्री निर्मला देवी आदि मौजूद रहे। इस मोके पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...