काव्य वर्षा की 3 शार्ट फिल्में “कलाकारी फ़िल्म इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल अवार्ड्स” 2023 के लिए चयनित

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर

काव्य वर्षा निरंतर फ़िल्म लेखन के क्षेत्र में प्रगति करती हुईं दिखाई दे रही हैं। उनकी हर शार्ट फ़िल्म का राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन, फ़िल्म फेस्टिवल में चयन होना, हर शार्ट फ़िल्म पर अवार्ड जीतना, उनकी द्वारा की गई मेहनत और लगन को दर्शाता है।

उनकी मेहनत और लगन को देख के लगता है कि किस कदर खूबसूरती से ‘काव्य वर्षा’ अपनी कहानी को लिखती हैं और बहुत गहन विषयों को चुनकर उनपर काम करती हैं।

फिर चाहे समाज में फैली कुरीतियां हों या कोई मन में चल रही सोच ,कोई खास व्यक्तिव हो या साधारण सी कोई बात, हर विषय को कहानी के रूप में कहना और ऐसा कहना कि कोई भी उससे एक पल के लिए जुड़ जाए, उसमें कहीं खो जाए।

काव्य वर्षा की इस साल 3 शार्ट फिल्में शक, आई एम प्रिया, गुड बाए पापा, कलाकारी इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल 2023 में दिखाई जा रही हैं और तीनों फिल्में अवार्ड्स के लिए विभिन्न केटेगरी में नॉमिनेट हुईं हैं।

सभी फिल्मों का सफल निर्देशन एकलव्य सेन ने किया है। इससे पहले भी उनकी कई फिल्में अवार्ड जीत चुकी हैं और कई देश विदेश के फ़िल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी हैं।

उनकी आगामी फिल्म जिससे काव्य वर्षा और उनकी टीम को बहुत उम्मीदें हैं। “चप्पल” एक बहुत ही अलग विषय पर बनी फिल्म जल्द ही रीलीज़ हो रही है। जिसका सभी को इंतज़ार है। यह सभी के लिए बहुत ही गर्व और खुशी की बात है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...