आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त अतर सिंह का आकस्मिक निधन

--Advertisement--

Image

शिलाई, 03 फरवरी – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त शिलाई के अतर सिंह तोमर का वीरवार को आकस्मिक निधन हो गया। पिछले कुछ समय से पांवटा साहिब अस्पताल में उपचाराधीन अतर सिंह को कथित तौर पर हार्ट अटैक आया, जिस कारण उनकी मौत हो गई।

अतर सिंह के निधन से पूरे गिरीपार क्षेत्र में शोक की लहर है। बेहद ही शालीन व हंसमुख स्वभाव के अतर सिंह तोमर का पैतृक गांव शिलाई में अंतिम संस्कार किया जाना है। अतर सिंह तोमर अपने पीछे बुजुर्ग पिता, पत्नी एवं दो बच्चों सहित दो भाई को छोड़ गए हैं।

एक अन्य जानकारी के मुताबिक कुछ वर्ष पहले ही अतर सिंह के छोटे भाई दीपचंद की पेड़ से गिरने पर मौत हो गई थी। अभी परिवार छोटे बेटे की निधन से भी नहीं उभर पाया था कि अब अतर सिंह के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...