बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में दस दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर, जिला बिलासपुर में दस दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग द्वारा समग्र शिक्षा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।

इस कार्यक्रम में आरक्षी विपिन कुमार ने 9वीं से 12वीं कक्षा तक की स्कूली की लगभग 80 छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया। आरक्षी विपिन कुमार ने कहा कि छात्राओं को प्रतिदिन अनेक प्रकार के आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए हैं, जिनको अपना कर लड़कियां अपनी रक्षा स्वयं करने में सक्षम होंगी।

इस प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को गुड एवं बैड टच, बिना शस्त्र के मुकाबला कैसे करना है और संकट के समय कौन कौन सी सोशल मीडिया ऐप उपयोग होती है आदि अनेक महत्वपूर्ण विषय की जानकारी छात्रों को दी गई।

स्कूल प्रधानाचार्य नीलम वर्मा ने बताया कि छात्राओं के लिए शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए इस आत्मरक्षा के प्रशिक्षण कैंप से अति उत्साहित हैं एवं उन्होंने बताया कि इस तरह का प्रशिक्षण केंद्र निश्चित तौर पर छात्राओं का आत्मविश्वास एवं आत्मबल बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। जिसके भविष्य में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

इस दौरान छात्रों में खासा उत्साह पाया गया। उन्होंने कहा कि लड़कियों की सुरक्षा को लेकर इस तरह का प्रशिक्षण समय समय पर दिया जाना हिमाचल सरकार का बहुत ही सराहनीय कार्यक्रम है। उन्होंने असामाजिक तत्वों से निपटने हेतु मार्शल आर्ट सीखने के लिये सभी छात्राओं को प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य ने कहा कि बालिकाओं को दैनिक जीवन में निडर, चौकन्ना और सतर्क होकर रहना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...