कसाकड़ा में मोबाइल की दुकान से नए पुराने फोन ले उड़े चोर

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

शहर के साथ लगते कसाकड़ा वार्ड में चोरों ने मोबाइल की दुकान में नए-पुराने मोबाइल फोनों पर अपना हाथ साफ कर दिया है। इसको लेकर दुकानदार ने पुलिस चौकी शहर में अपनी शिकायत भी दर्ज करवा दी है।

दुकानदार प्रभात कुमार ने बताया कि देर रात को उसकी दुकान में चोरी की वारदात हुई। इसमें दुकान के अंदर रखे करीब 15 नए-पुराने फोन चोरों ने चोरी कर लिए हैं। इनकी कीमत करीब ढाई लाख है।

कहा कि कोविड काल में भी उनकी दुकान में दो बार चोरी हो चुकी है लेकिन अभी तक चोरी करने वालों का पता नहीं लग पाया है। उन्होंने पुलिस विभाग से गुहार लगाई है कि चोरी करने वालों को जल्द पकड़ा जाए।

पुलिस विभाग ने दुकानदार से मोबाइल के बिल मांगे हैं। उसके आधार पर चोरी की असली धनराशि का पता लग पाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...