10वीं व 12वीं में 95 फीसदी अंक, UG परीक्षाओं में फेल…HPU के परिणाम से सदमे में छात्र

--Advertisement--

Image

शिमला, 29 नवंबर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विवि आजकल यूजी (UG)परीक्षा परिणाम को लेकर चर्चा में है। छह माह बाद यूजी प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम तो निकला, लेकिन इस परीक्षा परिणाम में प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने वाले 80 फीसदी छात्र फेल गए।

परीक्षा परिणाम के बाद कई छात्र सदमे में है तो कुछ के आत्महत्या करने की कोशिशों की खबरें आ रही है। जिसको लेकर छात्र संगठनों ने एचपीयू प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

एक सप्ताह पहले आए परीक्षा परिणाम के बाद से छात्र संगठन हिमाचल प्रदेश विवि के खिलाफ धरने प्रदर्शन कर रहे है। छात्र आंदोलन से डरे विवि के वीसी से लेकर बड़े अधिकारी सोमवार को अपनी कुर्सी पर नजर नहीं आए।

परीक्षा परिणाम में 10th व 12th में 94 और 95% अंक थे, उसको भी फेल कर दिया गया है। कांगड़ा के जयसिंहपुर की सगुन ने दसवीं व बारहवीं में 94 और 95% अंक प्राप्त किए थे और बीएससी (Bsc) कर रही थी। लेकिन उसको फेल कर दिया गया है।

अधरंग के मरीज सगुन के पिता कश्मीर सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम आने के बाद से बेटी सदमे में है और कुछ भी कर सकती है। बेटी के लिए वह HPU पहुंचे थे, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं पूछा।

ABVP ने एचपीयू में भी वीसी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया व जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि इस बार एचपीयू ने पेपर चैकिंग के लिए कम्प्यूटर का इस्तेमाल किया। यानी मैनुअल आधार पर पेपर चेक नहीं हुए। जिसकी वजह से छात्र में फेल कर दिए गए हैं।

ABVP का कहना है कि विवि द्वारा मामले को जल्द हल करने का आश्वासन दिया था। लेकिन 5 दिन के बाद छात्रों को अभी तक कोई राहत नहीं दी गई है। जिसके चलते आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

उधर, SFI ने भी हिमाचल विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों के भविष्य से साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। SFI का कहना है कि कई विद्यार्थियों को 1-1 या 2-2 नंबर से फेल कर दिया गया है। कई सब्जेक्ट ऐसे हैं, जिसमें कि विद्यार्थियों को नंबर ही नहीं मिले हैं।

आधे अधूरे परीक्षा परिणाम को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ छात्रों में रोष है।एसएफआई  24 घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर बैठ गई है। यदि प्रशासन नही जागता है तो विश्वविद्यालय का घेराव करते हुए शहर के कॉलेजों सहित विश्वविद्यालय को ताला लगाएगी।

हालांकि एचपीयू प्रशासन ने अब विकल्प दिया है कि छात्र इसके लिए रिचेकिंग और री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 300 रुपए फीस प्रति सब्जेक्ट देनी होगी।.रि-चेकिंग में केवल जो कुल अंक दिए हैं, उनका दोबारा जोड़ किया जाएगा। जबकि पुनर्मूल्यांकन में किसी अन्य शिक्षक से पेपर चैक करवाए जाएंगे।

वैसे खराब परीक्षा परिणाम आने का कारण कोविड भी माना जा रहा है। कोविड में दो साल छात्रों को प्रमोट किया गया है, तो ऐसे में छात्र इस बार भी इसी तरह की मनोस्थिति में थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...