हाटियों का मामा कैसा हो….जयराम ठाकुर जैसा हो, केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष नारा

--Advertisement--

Image

नाहन, 15 अक्तूबर – नरेश कुमार राधे

‘हाटियों का मामा कैसा हो…जयराम ठाकुर जैसा हो’, ये नारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आभार रैली में जमकर चर्चा में आया। हालांकि, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहले भी कह चुके हैं कि वो सिरमौर वालों के मामा हैं, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ये नारा सतौन की रैली के पंडाल में खूब गूंजा।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह को आभार रैली में हाटी समुदाय का प्रतीक डांगरा, लोईया व तीर-कमान भेंट किया गया। बता दें कि ठोड़ो नृत्य में तीर कमान का इस्तेमाल होता है। इसके साथ ही हाटी समुदाय ने केंद्रीय मंत्री को मां भंगयाणी माता के मंदिर का प्रारूप भी भेंट किया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी व्यंग्यात्मक तरीके से रैली में कहा कि मेरे भांजे-भांजियों को नमन। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामा होने के नाते मेरा फर्ज बनता था कि मैं भांजों की बात को मानूं। जयराम ठाकुर ने हाटी के मुद्दे पर कहा कि अगर इस बार नहीं कर पाए तो कभी नहीं कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह को बताया गया कि पहाड़ के दूसरी तरफ बसे लोगों को ट्राइबल का दर्जा मिल गया, लेकिन पहाड़ के इस तरफ नाॅन ट्राइबल रह गया। सीएम ने कहा कि अगर भाई अमित शाह ठान लेते हैं तो काम को कोई नहीं रोक सकता।

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हाटियों का कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि मुद्दे के सिरे चढ़ने पर खुसफुसाहट कर अनुसूचित जाति के लोगों को बरगलाया गया कि इससे तुम्हारे हक छिन जाएंगे। फैसला लिया गया कि अनुसूचित जाति के भाइयों की भावनाओं के मुताबिक उन्हें एसटी के दर्जे से बाहर रखा जाए।

कुल मिलाकर दिलचस्प बात ये है कि भाजपा ने हाटी के स्टेटस पर तो सियासी फायदे का कार्ड तो खेल ही दिया है, साथ ही मामा-भांजा का भावनात्मक कार्ड भी खेला है। देखना ये है कि 8 दिसंबर 2022 को भाजपा की ये कोशिश ईवीएम में से क्या परिणाम लेकर आएगी।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर करीब 12 बजे सभास्थल पर पहुंच गए थे। उधर, सिरमौर जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर उर्फ खूडी ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का ऐलान किया।

भाजपा इस रैली में अपेक्षाकृत भीड़ जुटाने में भी सफल रही। इस दौरान चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल के आग्रह पर गृह मंत्री ने ‘हिमाचल की पुकार फिर भाजपा सरकार’ कैंपेन की शुरुआत भी की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जिला कांगड़ा में 720 पदों के लिए साक्षात्कार 23 से 25 मार्च तक

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

युवाओं के लिए मंडी में 24 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणियों के 196 पद

हिमखबर डेस्क  युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के...

जेईई, नीट और एसएसबी की मुफ्त कोचिंग के लिए पूर्व सैनिक निगम से करें संपर्क

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम तीनों सेनाओं के...

अंग्रेजी शिक्षकों की परीक्षा 3 अप्रैल को

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने अंग्रेजी...