9 मील को बहाल रखने का किया जा रहा प्रयास, युद्धस्तर पर चला है बंद सड़कों की बहाली का कार्य – अपूर्व देवगन

--Advertisement--

मंडी 12 अगस्त – अजय सूर्या                                                               

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी जिला में भारी बारिश हुआ भूस्खलन से बंद सड़कों की बहाली का कार्य युद्धस्तर पर चलाया गया है। बारिश से जिला में 71 सड़कें बंद हुई थीं जिनमें से 38 सडकों को आज सोमवार 3 बजे तक खोल दिया गया है।

जिला में नुकसान की बात करें तो अभी तक मंडी जिला में बरसात से अब तक 160 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। पिछले दिन 3.91 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है।  उन्होंने बताया कि नुकसान की मानिटरिंग एसडीएम द्वारा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस बरसात में मंडी-कुल्लू एनएच को पंडोह के पास 9 मील स्थान पर बहाल रखने में बड़ी चुनौती पेश आ रही है। वहां पर भारी मशीनरी तैनात  है इसे बहाल रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कि बारिश के कारण 9 मील पर मिट्टी काफी लूज हो चुकी है और मिट्टी लगातार सड़क पर आ रही है। विपरीत परिस्थितियों में दिन रात कार्य करके कोशिश की जा रही है कि एनएच खुला रहे।

उन्होंने कहा कि इसी स्थान पर पिछली बरसात में एक जेसीबी ऑपरेटर कार्य करते हुए दुर्घटना का शिकार हो गया था। इस कारण जब बारिश न हो रही हो तभी 9 मील पर एनएच को खोलने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को एनएच पर यातायात  एकतरफा यातायात के लिए खुला है।

उन्होंने बताया कि पंडोह से आगे दियोट स्थान पर जहां से फोरलेन शुरू होता है वहां पर बारिश से डंगा टेढ़ा हो गया है। वहां पर  एनएचएआई के साईट इंजीनियर और एसडीएम को मौका देखने के लिए भेजा गया है। वहां फोरलेन की एक लोन से मलबे को हटाकर दोतरफा यातायात के लिए सड़क खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...