8 सालों में आधार अपडेट नहीं करवाया है, तो इसे जल्द करवाएं अपडेट

--Advertisement--

Image

उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने सभी जिलावासियों से की विशेष अपील

हिमखबर – डेस्क, हमीरपुर – 13 फरवरी

उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने जिलावासियों से अपने आधार नंबर अपडेट करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पिछले 8 सालों के दौरान अपने आधार अपडेट नहीं करवाए हैं, वे जल्द ही इन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर या स्वयं आधार पोर्टल या एम.आधार ऐप के माध्यम से अपडेट कर दें।

उपायुक्त ने कहा कि कई लोगों के आवास, स्थायी पते, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य महत्वपूर्ण रिकार्ड में बदलाव के कारण आधार नंबर को अपडेट जरूरी होता है। इसके अलावा 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर बच्चों के बायोमिट्रिक रिकॉर्ड को भी अपडेट करना जरूरी होता है।

देबश्वेता बनिक ने कहा कि आधार कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है और अब सभी सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न सुविधाओं का संचालन आधार नंबर के माध्यम से ही किया जाता है।

उन्होंने कहा कि आधार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के अपडेट रहने से किसी भी नागरिक की पहचान प्रमाणित करने में आसानी होती है तथा वह सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का आसानी से लाभ उठा सकता है।

उपायुक्त ने कहा कि सभी जिलावासी अपने-अपने आधार नंबर को अपडेट रखें।

देश प्रदेश की ताज़ा खबरों के लिए फॉलो करे हमारा फेसबुक पेज

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...