8 मई से 5 जून तक सिंगल यूज प्लास्टिक को किया जाएगा एकत्रित

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला में 8 मई से 5 जून तक सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के सड़क निर्माण में उपयोग हेतु शनिवार को यहां आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में सभी नगर परिषद एवं पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान, पार्षद व सदस्य सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करने के लिए 8 मई से 5 जून पर्यावरण दिवस तक विशेष अभियान चलाएंगे और एकत्रित प्लास्टिक को लोक निर्माण विभाग द्वारा स्थापित एकत्रीकरण केंद्रों में जमा करवाएंगे।

उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में डोर-टू-डोर कलेक्शन को बढ़ाने के साथ-साथ सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करना भी सुनिश्चित करें।

इसी प्रकार, ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतें अपने स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करने व पॉलिब्रिकस तैयार करने के लिए विशेष अभियान चलाएं और एकत्रित प्लास्टिक को लोक निर्माण विभाग के नजदीकी उपमंडल या अनुभाग स्तर पर बनाए गए प्लास्टिक एकत्रीकरण केंद्र में जमा करवाना सुनिश्चित करें ताकि प्लास्टिक का उपयोग सड़क निर्माण की गतिविधियों में किया जा सके।

ये रहे मोजुद

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, जिला पंचायत अधिकारी अंकित डोगरा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन संजय कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद पांवटा साहिब अजमेर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...