75 साल बीतने के बाद नहीं पहुंची सड़क, बीमार को आज भी पालकी का सहारा

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

प्रदेश की सरकारें हर मंच पर विकास की चर्चा करते नहीं थकती हैं, लेकिन प्रदेश में आज भी कई इलाके ऐसे हैं, जहां लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल जनजातीय क्षेत्र होली की कुठेड़ पंचायत के गांव तलाह गांव का है।

लोगों का आरोप है कि आजादी के 75 साल बाद भी उन्हें सड़क सुविधा नहीं मिल पाई है। इस गांव में सुविधा देने के लिए सिर्फ छह किलोमीटर सड़क बननी है, लेकिन हैरानी की बात है कि इतने समय में अभी तक यह भी नहीं बन पाई है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में वे कई बार सरकार और विभाग से गुहार लगा चुके हैं। मगर आज दिन तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि नेता भी हर चुनाव के समय सड़क बनाने की घोषणा करते हैं, लेकिन जीत के बाद सड़क की घोषणा भूल जाते हैं। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।

बीमार को आज भी पालकी का सहारा

जानकारी के अनुसार उक्त गांव की आबादी करीब चार सौ है। आज भी लोग पीठ पर सामान घर पहुंचाते हैं। ग्रामीणों में रमेश कुमार, रजिंद्र कुमार, प्यार चंद, बुद्धि सिंह, श्रवण कुुमार, सुरेश कुमार, अमित कुमार, राज सिंह का कहना है कि गांव में जब कोई बीमार हो जाता है तो पालकी ही सहारा बनती है।

उन्होंने बताया कि एक तरफ सरकार हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने का दावा करती है। मगर उनके गांव तक अमूमन छह किलोमीटर सड़क अभी नहीं पहुंच पाई है। ग्रामीणों ने सरकार और विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण करवाया जाए, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

क्या कहते है अधिकारी

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता राज कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए मामला भेजा गया है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...