75 दिनों के लिए ग्राम पंचायत जांगल में मशीन पर बुनाई का कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ 

--Advertisement--

Image

महिंद्र सिंह – बग्गा-कुठेड़

सतलुज जल विद्युत निगम के सौजन्य से ग्राम पंचायत जागल, जिला कांगडा में हिमाचल सलाहकार संगठन (हिमकान) शिमला के माध्यम से सेना के जवानों की विधवाओं के परिजनों व उनके आश्रितों के लिए 75 दिनों का मशीन पर बुनाई के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

इस कार्यक्रम में 25 महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में ओ. डी. चौधरी (जी. एम.) फायनांस धोला सिद्ध हाईड्रो इलेक्ट्रिक के प्रोजेक्ट हमीरपुर ने मुख्य अतिथी के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान उन्होने महिलाओं में प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी तथा सतलुज जल विधुत निगम के बारे में जानकारी दी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोतसाहित किया।

इस कार्यक्रम में मनोज कुमार (Proj Coordinator) हिमकान शिमला, उप प्रधान ग्राम पंचायत श्री योगेश कुमार, , वार्ड मैम्बर मिल्खी राम तथा देस राज उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम सतलुज जल विद्युत निगम के सौजन्य से निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा तथा प्रशिक्षण के उपरान्त प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

अन्य जानकारी के लिए सम्पर्क करें 9459095135 नाम मनोज कुमार।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...