5 कमरों का स्पेटपोश मकान चढ़ा आग की भेंट, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

5 कमरों का स्पेटपोश मकान चढ़ा आग की भेंट, लाखों का नुकसान

हमीरपुर, 10 अप्रैल – हिमखबर डेस्क

भोरंज उपमंडल से करीब पांच किलोमीटर दूर रौहीं गांव में रिहायशी स्लोटपोश मकान में अचानक आग लगने से तीन परिवारों के पांच कमरे जलकर राख हो गए हैं।

घटना में कमरों के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं आगजनी की घटना से पीड़ित परिवारों को करीब 6 लाख रूपए का नुकसान होने का अनुमान है।

घटना मंगलवार देर शाम की है। घर के अंदर शॉट सर्किट होने की वजह से बलवीर सिंह पुत्र किरपू राम व कुलवीर सिंह पुत्र किरपू राम दोनों भाईयों के स्लेटपोश चार कमरे पूरी तरह से जल कर राख हो गए।

इसके साथ लगते गरीब दास पुत्र श्यामा राम के स्लेटनुमा घर के एक कमरे का भी काफी नुकसान हुआ है। इस आगजनी की घटना से घर के अंदर रखा सारा सामान गहने, बैड, नगदी, अनाज व बर्तन जलकर राख हो गया।

हालांकि आग की तेज लपटों को देखकर स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी, लेकिन घर गांव के मध्य में होने व सड़क के अभाव के कारण इसका प्रयोग नहीं हो पाया। फायर मैन विरेंद्र कुमार, हवलदार रवि कुमार, गृह रक्षक विपिन कुमार ने भी आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

पंचायत प्रधान राजेश शर्मा के बोल

उधर, पंचायत प्रधान राजेश शर्मा ने बताया कि घटना से करीब 6 लाख रूपए के नुकसान होने का अनुमान है। वहीं स्थानीय हल्का पटवारी ने नुकसान की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...