4 शादियां और 20 बच्चे, शांता कुमार ने मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या पर जताई चिंता

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार ने देश में मुसलमानों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की है। शांता कुमार ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘कुछ मुस्लिम नेताओं ने योगी आदित्य नाथ को धमकी दी है और कहा कि 2027 में उनकी सरकार समाप्त हो जाएगी, क्योंकि देश में मुसलमानों की संख्या बढ़ रही है।

दुर्भाग्य से यह एक सच्चाई है कि भारत की संख्या का अनुपात बिगड़ रहा है। हिंदुओं के मुकाबले मुस्लिम आबादी अधिक बढ़ रही है। कारण है चार शादियां और 20 बच्चे।’ शांता कुमार ने आगे कहा, ‘जनसंख्या और मुस्लिम मनोवृति की यही हालत रही तो वह दिन दूर नहीं जब भारत में एक और पाकिस्तान बनाने की मांग खड़ी होगी। यह विषय अत्यनंत गंभीर है और खतरनाक भी है।

शांता कुमार ने कहा कि भारत सरकार को कानून बनाकर जनसंख्या को रोकना चाहिए। यदि अभी कानून नहीं बन सकता तो सरकार एक अनिवार्य नियम बनाए कि दो से अधिक बच्चों वाले परिवार को किसी भी प्रकार की सरकार की कोई सुविधा नहीं मिलेगी और उस परिवार को कोई सदस्य किसी भी प्रकार के चुनाव में खड़ा नहीं हो सकता।’

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा सब प्रकार की कोशिश अतिशीघ्र करने के बाद भी देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है उसका कारण केवल बढ़ती जनसंख्या है। गरीबी और बेरोजगारी से भी अधिक भयंकर यह मुस्लिम मनोवृति है। देश को जागना चाहिए और सरकार को भी जगाना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिक्षकों की फेस बेस्ड बायोमीट्रिक मशीन से लगेगी हाजिरी, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

शिमला - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने...

चिट्टा तस्करी का मेन सप्लायर विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

शिमला - नितिश पठानियां  शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी का...

मुख्यमंत्री ने पच्छाद में 32 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए

सिरमौर - नरेश कुमार राधे  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...