3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मां खुद अपने प्रेमी से करवाती थी दुराचार और बना लेती थी वीडियो

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अगर रिश्ते ही तार-तार होने लगें, तो वह रिश्ते नहीं कलंक कहलाते हैं। क्या एक मां इतनी निर्दयी और बेरहम हो सकती है कि खुद अपनी मासूम बेटी का दुष्कर्म करवाए और फिर इसका वीडियो भी बनाए। समाज में ऐसी कल्पना भी नहीं की जा सकती, लेकिन ऐसा हकीकत में हुआ है।

जानकारी के अनुसार मोहाली में तीन साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह दुष्कर्म खुद बच्ची की मां ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से करवाया है। पीडि़त बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह (30 साल) निवासी जिला मानसा के रूप में हुई है। आरोपित रणजीत सिंह के पीडि़त बच्ची की मां के साथ पिछले करीब एक साल से अवैध संबंध थे। वे दोनों मिलकर तीन साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करते थे।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया गया है। पुलिस अब दोनों से मामले के बारे में और पूछताछ कर रही है। पीडि़त मासूम बच्ची की मां खुद ही अश£ील हरकतों का वीडियो बनाती थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...