3 नशेड़ियों ने होमगार्ड व पुलिस जवान से मारपीट कर फाड़ी वर्दी, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

निरमंड में होमगार्ड व पुलिस जवान के साथ मारपीट व गाली-गलौच करने का मामला सामने आया है। यही नहीं, उनकी वर्दी को भी फाड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार होमगार्ड व पुलिस जवान निरमंड बस अड्डे पर ड्यूटी दे रहे थे। इस दौरान नशे में धुत्त 3 लोग वहां आए और उनके साथ गाली-गलौच व मारपीट करने लगे। इस हाथापाई में उनकी वर्दी भी फट गई।

डीएसपी रविंद्र नेगी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर उक्त तीनों लोगों को काबू में किया। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा मामले की तफ्तीश की जा रही है।

होमगार्ड व पुलिस जवान के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि बाजार में हुल्लड़बाजी एवं गाली-गलौच आदि अभद्रता करने वाले नशेड़ियों पर शिकंजा कसा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...