3 दिन से लापता है ITI का 20 वर्षीय छात्र, पिता ने लगाई बेटे को ढूढ़ने की गुहार

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 18 जून – अनिल कपलेश

उपमंडल बड़सर के बिझड़ी कस्बे से एक 20 वर्षीय आईटीआई छात्र 3 दिन से घर से लापता है। परिजनों ने बिझड़ी पुलिस चौकी मे आशीष की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज बुधवार को करवाई है, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा है।

मिली जानकारी के मुताबिक आशीष मंगलवार को बिझड़ी बाजार ऑनलाइन फॉर्म भरने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापिस नहीं लौटा।

आशीष के पिता मुख्त्यार सिंह ने बताया कि उन्होने अपने सभी रिश्तेदारों व जान-पहचान वालों से भी सम्पर्क कर लिया, लेकिन बेटे का कोई सुराग नहीं लगा।

मंगलवार से ही उसका फ़ोन भी बंद आ रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द उनके बेटे को ढूढ़ने की गुहार लगाई है।

बता दें कि आशीष बिझड़ी क्षेत्र के बीहडू में आईटीआई का छात्र है। बिझड़ी पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी।

आशीष की जानकारी होने की सूरत में उनके पिता से मोबाइल नंबर 9418305349 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...