3 दिन से लापता व्यक्ति का शव कुएं से बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

--Advertisement--

3 दिन से लापता व्यक्ति का शव कुएं से बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

इंदौरा – मोनू ठाकुर

कांगड़ा जिला के उपमंडल इंदौरा के गांव सूरजपुर से लापता व्यक्ति का शव गांव के ही कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान संसार चंद (46) पुत्र महाशु राम निवासी गांव सूरजपुर उपरला के रूप में हुई है। उक्त व्यक्ति पिछले 3 दिन से लापता था।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने जैसे ही कुएं में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए, वहीं एनडीआरएफ को भी इस संदर्भ में सूचित किया। इस पर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया।

एसडीपीओ इंदौरा संजीव कुमार यादव के बोल 

एसडीपीओ इंदौरा संजीव कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल नूरपुर भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के उपरांत ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति की पहली पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उसने दूसरी शादी की, लेकिन वह भी उसे छोड़कर चली गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...