25 से 28 जून तक आयोजित होगा हिमाचल दिव्यांग प्रीमीयर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

--Advertisement--

Image

आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

चंबा ,21 जून – भूषण गुरुंग

उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि जिला चंबा में 25 जून से 28 जून तक राज्य स्तरीय हिमाचल दिव्यांग प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ऐतिहासिक चौगान मैदान में किया जाएगा। प्रीमियर लीग में प्रदेश के विभिन्न जिलों के दिव्यांग क्रिकेटर भाग लेंगे।

यह जानकारी आज उपायुक्त डीसी राणा ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक के दौरान दी।

बैठक के दौरान प्रीमियर लीग सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के दायित्व भी निर्धारित किए।
उन्होंने कहा कि जिला चंबा दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन और जिला प्रशासन के सहयोग से इस लीग का आयोजन किया जाएगा। लीग में चार टीमें गठित की गई है। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के दिव्यांग खिलाड़ी हिस्सा लेंगे ।

उन्होंने कहा कि  प्रीमियर लीग के विजेता व प्रतिभागी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन में एचपीसीए के जिला समन्वयक मनुज शर्मा भी अपना  सहयोग देंगे।

ये रहे मोजुद

बैठक में सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, एसडीएम चंबा अरुण कुमार, जिला खेल अधिकारी प्रदीप धीमान, पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास राकेश कुमार ,  कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चंबा अक्षित गुप्ता, तहसील कल्याण अधिकारी चंबा अनिल पुरी सहित  सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी चंबा नीना सहगल, अध्यक्ष प्रेरणा दी इनसिपरेशन संस्था दीपक भाटिया, अध्यक्ष जिला चंबा दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन अजय कुमार मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...