मंडी – अजय सूर्या
बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणात्मक शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छता अभियान के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का आरम्भ वर्ष 2023 में किया था।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल निकायों का संरक्षण, उनकी स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच ‘जागरूकता अभियान’ के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है।इसी के तहत मंडी क्षेत्र की सभी निंरकारी शाखाओं में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
जानकारी देते हुए आरके अभिलाषी ने बताया कि मंडी क्षेत्र में बाबा हरदेव सिंह जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर चलाएं हुए स्वच्छता अभियान के तहत 25 फरवरी को रिवालसर और सरकाघाट में सफाई की जाएगी।
वहीं रिवालसर मुखी प्रकाश चंद ने बताया कि 25 फरवरी सुबह 7 बजे से इस अभियान का शुभारंभ मंडी जोन इंचार्ज आरके अभिलाषी करेंगे।

