25 अप्रैल से सिलाई कढ़ाई का निःशुल्क कोर्स होगा शुरू

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा स्थित धर्मशाला के निदेशक महिन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान द्वारा 25 अप्रैल, 2022 से सिलाई कढ़ाई का कोर्स शुरू करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क रहना, खाना-पीना, वर्दी एवं ट्रेनिंग सामग्री भी संस्थान के द्वारा ही प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह संस्थान बेरोजगार युवक/युवतियों को स्वरोजगार की और अग्रसर करने हेतू जिला कांगड़ा में 18 से 45 वर्ष की उम्र के बीच के युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए निःशुल्क एवं आवासीय प्रशिक्षण प्रदान करवाता है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक एवं युवतियां अपना आवेदन पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, नजदीक राजकीय महाविद्यालय ऑडोटोरियम, सिविल लाईन धर्मशाला में कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए संस्थान के दूरभाष नम्बर 94180-20861 और कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892-227122 पर सम्पर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएंगे।

जिसके माध्यम से प्रशिक्षणार्थी स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए अपने क्षेत्र के सम्बन्धित बैंक से ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...