22वें अखिल भारतीय डॉ वाई एस परमार वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
पंचरूखीः 01 मार्च, 2026 – बर्फू
22वां अखिल भारतीय डॉ० वाई० एस० परमार मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आज दिनांक 01 मार्च, 2026 को भव्य शुभारंभ हुआ।
टूर्नामेंट का उद्घाटन माननीय आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि मंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार, यादविंदर गोमा द्वारा जिला कांगड़ा के पंचरूखी में किया गया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश की 8 शीर्ष टीमें भाग ले रही हैं, जिससे क्षेत्र में खेलों के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा का वातावरण बना हुआ है।

आज खेले गए मैचों का विवरण निम्नानुसार है:
1.पंजाब vs हिमाचल प्रदेश, स्कोर 3:2, विजेता पंजाब
2. नॉर्दर्न रेलवे vs भारतीय सेना, स्कोर 0:3, विजेता भारतीय सेना
3. भारतीय नेवी vs कस्टम्स अहमदाबाद
4.आई०वी०ई vs हरियाणा

टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

