2024 के लोकसभा चुनाव में मिलेगा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का लाभ

--Advertisement--

Image

शिमला,4 मार्च – नितिश पठानियां

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों से अपने उत्तरदायित्वों का पूरी निष्ठा से पूरा करने को कहा हैं। उन्होंने कहा कि सगंठन की एकजुटता से प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की हैं।उन्होंने कहा कि यह एकता इसी प्रकार रहनी चाहिए जिससे कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भी अपनी जीत का परचम लहरा सकें।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की प्रदेश स्तरीय बैठक की समीक्षा करते हुए उन्होंने निष्क्रिय पदाधिकारियों को चेताया। उन्होंने कहा कि सगंठन की मजबूती के लिये सभी पदाधिकारियों का पूर्ण क्रियाशील होना होगा।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में कुछ ब्लॉकों की  धीमी गति को गति प्रदान करने की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रतिभा सिंह ने अभियान को निश्चित समय अबधि में पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस प्रकार भारत जोड़ो यात्रा को जोश के साथ पूरा किया है.

उसी प्रकार देश मे अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ों अभियान को पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि अभियान की विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय आला कमान को भेजी जानी है इसलिए सभी ब्लॉकों की रिपोर्ट पेपर कटिंग के साथ इस कार्यालय को भेजनी होगी।

इससे पूर्व हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रदेश संयोजक चेतराम ठाकुर,सह संयोजक हरिकृष्ण हिमराल व संदीप कुमार ने इस अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान कांग्रेस पार्टी के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के लिए यह एक मील का पत्थर साबित होगा।

इस दौरान बैठक में उपस्थित हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के जिला समन्वयक केहर सिंह खाची, दवेंद्र बुशहरी, पुष्पराज शर्मा, शशि शर्मा, हरेंद्र सेन, रोहित वत्स धामी, यशपाल तनाईक, रमेश ठाकुर, संजय सिंह चौहान, विवेक कुमार के अतिरिक्त जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, सेस राम आजाद, कुलदीप सिंह पठानिया, रंजीत सिंह राणा, अंजना धीमान, शिव कुमार, उमेश नेगी, आंनद परमार, जिला महासचिव संदीप ओहरी ने अपने अपने जिलों के सभी ब्लाकों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की  विस्तृत जानकारी दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...