20 से 30 मार्च को होने वाला राज्यस्तरीय नलवाड़ और देवता मेला स्थल 1.6 करोड़ में बिका

--Advertisement--

Image

सुन्दरनगर – अजय सूर्या

मंडी जिला के राज्यस्तरीय नलवाड़ और देवता मेला सुंदरनगर में लगने वाली दुकानों स्थल से प्रशासन को 1.06 करोड़ की आमदनी हुई है। इसको लेकर सुंदरनगर प्रशासन द्वारा टेंडर के माध्यम से बोली आमंत्रित की गई थी।

पिछले वर्ष आयोजित हुए इस मेला से 1.11 करोड़ की आमदनी होने के कारण इस वर्ष मेला ग्राउंड करीब 5 लाख रुपये कम है।

मेला मैदान से हुई आमदनी के बाद प्रशासन ने मेला को धूमधाम से मनाने की कवायद तेज कर दी है। राज्यस्तरीय नलवाड़ एवं देवता मेला सुंदरनगर के चेयरमैन एवं एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल में दो राज्यस्तरीय मेले मनाए जाते हैं।

इसमें एक नलवाड़ तथा दूसरा सुकेत देवता मेला है। इस वर्ष दोनों मेले लगभग एक साथ ही आ रहे हैं। 22 से 30 मार्च तक यह मेले आयोजित होंगे। सुकेत देवता मेले में लगभग 200 देवी देवता मेले में शिरकत करतें हैं।

एक ओर देवी देवता हमारी देव संस्कृति के परिचायक है, वहीं हिमाचल की संस्कृति सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रशासन का प्रयास रहेगा कि सुकेत देवता मेले में देवी-देवताओं के ठहरने की उचित व्यवस्था की जाए। प्रशासन इसके लिए भी प्रयासरत है कि ये मेले सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किए जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...