19 जुलाई को आईटीआई बतैल में होगा साक्षात्कार का आयोजन

--Advertisement--

Image

भाम्बला – नरेश कुमार 

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बतैल में दिनांक 19 जुलाई को गुजरात की सुजुकी मोटर प्राईबेट लिमिटेड कैम्पस साक्षात्कार के माध्यम से फिटर ,मकेनिक डीजल , मैकेनिक मोटर व्हीकल ,टर्नर ,टूल एंड डाई मेकर , इलैक्ट्रोनिक, इलेक्ट्रीशियन, ऑटो-मोबाइल , वैल्डर , पेंटर जनरल जैसे व्यवसायों के युवकों का चयन करेगी ।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बतैल के प्रधानाचार्य तारा चन्द धीमान ने बताया कि अभ्यार्थी की आयु 18 से 23 वर्ष तक दसवीं पास 50 प्रतिशत और आईटीआई 60 प्रतिशत अंकों के साथ उतीर्ण केवल पुरुष अभ्यर्थी ही इस मौके का फायदा उठा सकते है ।

अभ्यर्थी वर्ष 2015 से 2020 के मध्य में उतीर्ण होने चाहिए ! चयनित अभ्यार्थियों को कम्पनी द्वारा कुल वेतन 20100 हर महीने दिया जाएगा तथा इसमें ईपीएफ , कैन्टीन सुविधा , वर्दी , जूते , पीपी किट , होस्टल आदि की सुविधा भी प्रदान करेगी ।

इच्छुक अभ्यार्थी दिनांक 19 जुलाई को सुबह 09:00 बजे से पहले अपने मूल प्रमाण पत्र जिसमें दसवीं , जमा दो , आईटीआई पास , आधारकार्ड / पैन कार्ड की दो – दो छायाप्रतियां तथा तीन नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आयें ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...