18.27 करोड़ से बनेगी उठाऊ पेयजल योजना कथवाड़ी, सदर की 9 पंचायतों को मिलेगा लाभ

--Advertisement--

Image

मंडी, 10 जून – डॉली चौहान

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मंडी सदर की 9 ग्राम पंचायतों में बेहतर पेयजल सुविधा प्रदान करने को 18.27 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना कथवाड़ी का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र की 9 ग्राम पंचायतों के 28 गांव और 83 उप गांव लाभान्वित होंगे।

लाभान्वित ग्राम पंचायतों में बीर, बाड़ी गुमाणू, सदयाणा, सेहली,साई,कसाण,सदोह और तनोह शामिल हैं। इस योजना के तहत लाभान्वित पंचायतों के साथ लगते क्षेत्र में जल स्रोतों के संवर्धन और सुधार का कार्य भी किया जाएगा।

महेंद्र सिंह ठाकुर ने मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र के सदोह, गुमाणू और कैहनवाल में शुक्रवार को आयोजित जन शिकायत निवारण शिविरों में यह बात कही। इस मौके उन्होंने जन समस्याएं सुनीं और अधिकतर का मौके पर समाधान किया। शेष के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल जीवन मिशन में हर घर को नल से शुद्ध जल पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में 90 फीसदी से अधिक लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। हिमाचल को इस शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार से 750 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि मिली है।

सदर में 91 करोड़ की 15 पेयजल योजनाएं

महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र में 91 करोड़ रुपये की 15 पेयजल योजनाओं का काम चला है। इसके अलावा 3 करोड़ की 7 सिंचाई योजनाओं का काम किया जा रहा है, इनसे 253 हैक्टेयर कृषि योग्य भूमि के लिए बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी। वहीं 68.57 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना काम जोरों पर है।

कैहनवाल में क्रियाशील घरेलू नल कनैक्शन सुविधा का उद्घाटन

जल शक्ति मंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत टिल्ली कैहनवाल व सन्यारढ के विभिन्न गांवों को क्रियाशील घरेलू नल कनैक्शन सुविधा का उद्घाटन भी किया। इससे क्षेत्र के 8 गांवों और 31 उप गांवों को लाभ मिलेगा।

इनमें टिल्ली कैहनवाल, बायर, छनवाड़ी, मन्याणा, चडयारा, गहरा,मढ़वाण और सन्यारढ शामिल हैं। यहां में जलापूर्ति सुनिश्चित बनाने को 66.50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं इस योजना के तहत जलापूर्ति के लिए 3 उप भंडारण टैंक बनाए गए हैं।

महेद्र सिंह ठाकुर ने सदोह पंचायत के 5 महिला मंडलों को विधायक निधि से 20-20 हजार रुपए फर्नीचर खरीदने के लिए स्वीकृत किए। उन्होंने मंदिर प्रांगण के लिए 2 लाख और गुमाणू में 50 हजार लीटर क्षमता का पेयजल टैंक बनाने की घोषणा की।

ये रहे मोजुद

इस अवसर पर पूर्व विधायक कन्हैया लाल ठाकुर, मंडी सदर के मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर, जिला परिषद सदस्य वेद प्रकाश, पंचायत समिति के उपाध्यक्ष भुवनेश्वर ठाकुर, प्रधान गुमाणू शशि देवी, उपप्रधान मनीष कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत सदोह देवी चंद, उप प्रधान चमन सिंह,जल शक्ति विभाग के इंजीनियरिंग इन चीफ धर्मेंद्र गिल, एसडीएम कोटली आरसी कटोच सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...