18 वर्षीय युवती ने फंदे से झूलकर दी जान, मौके से टूटा मोबाइल बरामद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हमीरपुर जनपद के कुठेड़ा क्षेत्र के नखरेड़ मुंशीया गांव में 18 ‌वर्षीय लड़की द्वारा फंदा लगाने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। सदर पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के उपरांत शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

लड़की की पहचान जरीना (18) पुत्री अनिल मुहम्मद निवासी गांव नखरेड़ मुंशीयां डाकघर कुठेड़ा जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। लड़की ने कुठेड़ा स्कूल से जमा दो की परीक्षा पास की थी और आजकल घर में ही रह रही थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की के परिजनों ने उसका कमरे में लगे गार्डर से झूलते देखा और पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि घटना के समय लड़की का भाई काम पर जा चुका था और माता उपचार के लिए अस्पताल गई हुई थी।

जानकारी के मुताबिक शव के पास लड़की का टूटा हुआ मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने मोबाइल को भी कब्जे में लिया है। पुलिस लड़की के टूटे मोबाइल को रिपेयर करवाकर उसके डाटा और सीडीआर को खंगालेगी। लड़की के मोबाइल पर किन नंबरों से अधिकतर कॉल्स आई हैं और कितनी देर बात हुई है, यह भी जांच के दायरे में शामिल होगा।

एसपी भगत सिंह ठाकुर के बोल 

घटना के बारे में एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों के हवाले कर दिया है। बरामद हुए मोबाइल को भी कब्जे में लिया है।

पुलिस इस मामले की जांच में पूरी तरह जुट गई है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत यह मामला स्पष्ट होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...