
नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के समूल नाश को बड़ा फैसला लिया है और बूस्टर डोज को सभी के लिए नि:शुल्क कर दिया है। अब 15 जुलाई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को फ्री में बूस्टर डोज लगेगी।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि बूस्टर डोज लगाने का अभियान 75 दिन तक चलेगा। बता दें कि देश में अब कोरोना के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार द्वारा सभी को फ्री बूस्टर डोज लगाना अहम फैसला है।
बता दें कि देश में 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 16906 नए मरीज सामने आने के साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 43669850 तक पहुंच गई है।
इस बीच सक्रिय मामलों की संख्या 1414 बढऩे से कुल संख्या 132457 हो गई। इस महामारी से 45 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 525519 तक पहुंच गया है।
ऐसे में सभी को फ्री बूस्टर डोल लगाकर इन मामलों को कम किया जा सकता है।
