18 अगस्त को राज्यपाल शोभा यात्रा से करेंगे राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ

--Advertisement--

Image

18 अगस्त को राज्यपाल शोभा यात्रा से करेंगे राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ, वन मंत्री ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों से की समीक्षा बैठक ।

नूरपुर 7 अगस्त – देवांश राजपूत 

वन, युवा सेवाएं एवम खेल मंत्री राकेश पठानिया ने आज रविवार को स्थानीय बृजराज मंदिर में पहुंच कर अधिकारियों के साथ राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों लेकर समीक्षा बैठक की। इससे पहले उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की ।

उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को चौगान मैदान से भव्य शोभा यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। जिसमें प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्यातिथि होंगे। उन्होंने बताया कि चौगान मैदान में 17 से 24 अगस्त तक दुकानें तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए जाएंगे।

वन मंत्री ने बताया कि 18 तथा 19 अगस्त को मंदिर परिसर में दिन तथा रात के समय मे सांस्कृतिक तथा कृष्ण लीला पर आधारित भक्ति संगीत कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

ये रहें मौजूद 

इस मौके पर एसडीएम अनिल भारद्वाज, तहसीलदार सुरभि नेगी, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा, कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा, पार्षद गौरव महाजन, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जेएस राणा, मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष देविंद्र शर्मा सहित अन्य सदस्य व अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...