150 होमगार्ड की जेबें खाली, दियोटसिद्ध मंदिर में दी ड्यूटी, नहीं मिला एक माह का वेतन

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेलों के दौरान ड्यूटी दे चुके होमगॉर्ड को एक माह का वेतन नहीं मिल पाया है। आपको बता दें कि चैत्र मास मेलों के दौरान करीब 150 होमगॉर्ड बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किए गए थे।

जानकारी के अनुसार इन होमगॉर्ड को अभी तक सैलरी नहीं मिल पाई है। मेलों के दौरान इनकी ड्यूटी की टाइमिंग आठ घंटे रहती है और तनख्वाह के अलावा कोई अन्य लाभ इन्हें ड्यूटी के दौरान नहीं मिलते हैं।

ऐसे में सैलरी न मिलने से समस्या और गहरी हो जाती है। वहीं चैत्र मास मेले समाप्त हो चुके हैं और ये लोग अब वापस अपनी-अपनी जगह पर जाकर ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन एक महीने की तनख्वाह न मिलने से ये सब परेशानी का सामना कर रहे हैं।

जवानों ने सरकार से राहत की गुहार की है कि समय रहते हमें हमारी पगार दे दी जाए। उपमंडलाधिकारी डा. रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने आज ही कार्यभार संभाला है और इस विषय पर वह तभी कुछ प्रतिक्रिया दे पाएंगे।

जब इस बारे उन्हें जानकारी उपलब्ध होगी। वहीं अगर ऐसी कोई समस्या है, तो इस पर विचार-विमर्श कर जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शास्त्री शिक्षकों के 193 पदों पर जल्द शुरू हो सकती है बैचवाइज काऊंसलिंग

हिमाचल - डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही शास्त्री शिक्षकों...

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 15 ट्रेडों में डिप्लोमा कोर्स के लिए मांगे आवेदन, जानें अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 15 ट्रेडों...

सीबीएसई स्कूलों के लिए विभिन्न विषयों के 390 शिक्षक होंगे भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवा वर्ग के लिए...

आई टी आई शाहपुर में अंडर-20 फुटबॉल ट्रायल्स का आगाज़, युवाओं ने दिखाया दमखम

शाहपुर - नितिश पठानियां  जिला फुटबॉल एसोसिएशन, कांगड़ा के तत्वावधान...