
ऊना – अमित शर्मा
अम्ब हत्याकांड में आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। स्थानीय लोग सुबह से ही थाने के आसपास जमा होने लग पड़े और देखते देखते लोगों ने अम्ब थाने का घेराब कर लिया ।
स्वजन के साथ स्थानीय लोग सिर्फ एक ही मांग पर अड़े हुए है कि आरोपित को उनके हवाले किया जाए ,उस ये लोग खुद सज़ा देंगे। स्वजनों के साथ हिंदू संगठन भी इस मामलें में अब आगे आ गए हैं। आरोपित को फांसी की मांग को थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
आरोपित मुसलमान है और इस मामलें में हिंदू संगठन भड़क उठे है। हिंदू संगठनों ने कहा कि जो भी वकील आरोपित का केस लड़ेगा उसके खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया जाएगा और उसके खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इस मामलें में पुलिस ने स्थानीय निवासी आसिफ मुहम्मद वार्ड नंबर 3 ,अम्ब को 15 वर्षीय युवती की गला रेत कर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आरोपित अम्ब में ही प्लम्बर और अखबार को घर घर फेंकने का कार्य करता है और अखबार के 160 रूपए लेने के बहाने ये युवती के घर गया । जान पहचान होने के नाते युवती ने अपने घर का मुख्य दरवाजा खोल दिया जिसपर इसनें युवती को पीछे से पकड़ लिया ।
युवती ने आरोपित को थपड मारा और स्वजन से शिकायत की बात कही । इतने पर आसिफ भड़क उठा और उसने पेपर कटर जो पेन की तरह होता है उस से उसने युवती का निर्ममता से गला काट दिया । पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
