मंडी/रिवालसर – अजय सूर्या
रिवालसर मंडी सडक पिछले पंद्रह दिनों से मंज्याली के पास मलबा आने से बंद है। जिसके कारण स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है। सड़क के बंद होने से कई पंचायतों रिवालसर, रियूर, सरध्वार, कोठी गैहरी, दुसरा खाबू के लोगों को पैदल सफर करना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा परेशानी मरीज के परिजनों व कर्मचारियों को झेलनी पड रही है। लोगों को घर के लिए जरुरी सामान ले जाने के लिए भी कडी मशकत करनी पड रही है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश शर्मा व नवीन, अंकुश ,अमित राजेश सहित कई व्यवसायीयों ने बताया कि सडकें बंद होने से रिवालसर बाजार में बहुत कम लोग खरीददारी करने पहुंच रहें जिसके चलते स्थानीय दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड रहा है।

ग्राम पंचायत रिवालसर की प्रधान कौशल्या देवी, दुसरा खाबू की प्रधान रीता देवी, ग्राम पंचायत सरध्वार के प्रधान पवन ठाकुर, उप प्रधान संजय कुमार सहित लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य से गुहार लगाई है कि जनहित में रिवालसर मंडी सडक को खुलवाया जाए।
एचपीआरआईडीसी कनिष्क अभियंता के बोल
एचपीआरआईडीसी के कनिष्क अभियंता विजय कुमार के द्वारा जानकारी दी गई कि विभाग मंडी रिवालसर सड़क को खुलवाने के लिए कडी मेहनत कर रहा है परंतु मौसम के चलते जितनी मिट्टी हटाते है बारिश से और अधिक मिट्टी सड़क पर गिर जाती है।

