15 दिन बाद पटवारी-कानूनगो की हड़ताल खत्म, मंत्री से मीटिंग के बाद फैसला, सुक्खू सरकार को झुका नहीं पाए हड़ताली

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल समाप्त हो गई है। इससे आम जनता ने राहत की सांस ली है और अब रुके हुए राजस्व कार्य फिर से सुचारू रूप से शुरू हो सकेंगे।

बुधवार को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ हुई बैठक में पटवारी एवं कानूनगो महासंघ ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया।

पटवारी-कानूनगो महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि सरकार के साथ हुई बातचीत संतोषजनक रही। यह सुनिश्चित कर दिया गया कि स्टेट कैडर व्यवस्था के तहत उनकी पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी।

उन्होंने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा करते हुए सभी पटवारियों और कानूनगो से अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटने की अपील की।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि बैठक के दौरान महासंघ की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। महासंघ को यह स्पष्ट कर दिया कि राज्य सरकार द्वारा जारी स्टेट कैडर की अधिसूचना से पटवारी और कानूनगो की पदोन्नति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

इसके अलावा उनकी अन्य मांगों पर भी सहमति बनी। इसके बाद महासंघ ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।

बता दें कि 22 फरवरी को हिमाचल सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर नायब तहसीलदारों, पटवारियों और कानूनगो को जिला कैडर से हटाकर राज्य कैडर में शामिल करने का निर्णय लिया था।

इस फैसले का विरोध करते हुए पटवारी और कानूनगो 28 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताल के कारण प्रदेशभर में राजस्व कार्य ठप हो गए थे, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने सुजानपुर में किए 43.64 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

हिमखबर डेस्क  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर...

डोल के भनसुआ में लगा बोरबेल, स्थानीय लोगों ने कहा थैंक्स

डोल के भनसुआ में लगा बोरबेल, स्थानीय लोगों ने...

लेदा में आवारा कुतो का आतंक, दर्जनों भेड बकरियों को मार कर बना चुके अपना निवाला

लेदा में आवारा कुतो का आतंक, दर्जनों भेड बकरियों...

बीएड में प्रवेश के लिए HPU के सीडीओई ने जारी किया काऊंसलिंग शैड्यूल

शिमला - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के सैंटर...