15 दिन के भीतर हो मांगें पूरी, अन्यथा होगा आंदोलन: फोरलेन प्रभावित समिति

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी – आशीष कुमार

ज्वालामुखी क्षेत्र की फोरलेन प्रभावित समिति ने प्रदेश और केंद्र सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर 15 दिन में मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा।

ज्वालामुखी उपमंडल के एसडीएम मनोज ठाकुर के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से समिति सदस्यों ने उचित सर्किल रेट, चार गुना मुआवजा, 2013 कानून पूर्ण स्थापना पुनर्वास व चार गुना मुआवजा को हिमाचल में लागू करने की मांग की गई है।

फोरलेन प्रभावित समिति ज्वालामुखी के अध्यक्ष राणा करण सिंह ने कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। अभी तक लोगों को उनकी संपत्ति और मकानों का मुआवजा नहीं मिला है। वहीं जिन लोगों को मुआवजा मिला है, वह बहुत ही कम है।

उन्होंने कहा कि सरकार की और से संज्ञान नहीं लिया जाता है, तो आगामी विधानसभा चुनावों में मौजूदा प्रदेश सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़गा। उन्होंने कहा कि फोरलेन प्रभावित समिति की ओर से लंबे समय से मांगें उठाई जा रही हैं। लेकिन, अभी तक इन समस्याओं को हल करने की दिशा में कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई है। समिति ने मांग की है कि उचित मांगों का सरकार तुरंत निपटारा करे।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर फोरलेन प्रभावित समिति सचिव राजेंद्र राणा, सलाहकार ज्ञानेश्वर शर्मा, संयोजक अनीश वैद्य, सह संयोजक केवल कृष्ण, सदस्य राणा रणजीत सिंह, राणा विजय सिंह, राणा गुरुदेव सिंह, गुरबचन सिंह आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...