14 साल की नाबालिग युवती से होटल में दुष्कर्म, 26 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

14 साल की नाबालिग युवती से होटल में दुष्कर्म, 26 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी के न्यू-शिमला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की मां ने न्यू-शिमला थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि नितिन (26) निवासी कंडाघाट जिला सोलन उनकी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया और वहां उसकी सहमति के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद उनकी बेटी गुमसुम और परेशान लग रही थी। जब उन्होंने उससे पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। बेटी ने बताया कि नितिन ने उसे मीठी-मीठी बातों में फंसाया और घूमने फिरने के बहाने होटल ले गया। होटल में उसने उसके साथ जबरदस्ती की।

इस शिकायत के आधार पर न्यू-शिमला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 65 (1) बी (बलात्कार) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी और आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी सिटी बिक्रम के बोल 

डीएसपी सिटी बिक्रम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...