
शाहपुर – नितिश पठानियां
द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय रैत में 14 जुलाई को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन। किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे कॉलेज के प्रांगण में किया जाएगा।
जानकारी देते हुए महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी द्रोणाचार्य कॉलेज और रोटरी क्लब शाहपुर के सौजन्य से जन कल्याणार्थ ब्लड डोनेशन शिविर लगाया जा रहा है।
उन्होंने क्षेत्र की सभी सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक संगठनों व स्वैच्छिक रक्तदाताओं से आह्वान किया। इस इतिहासिक पल का हिस्सा बनकर पुण्य अर्जित करें।
