14 अक्तूबर को चंबा आएंगे प्रधानमंत्री, बिजली परियोजनाओं के साथ बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास संभव

--Advertisement--

Image

बिजली परियोजनाओं के साथ बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास संभव

शिमला – नितिश पठानियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल फिर से आ रहे हैं। वह 14 अक्तूबर को चंबा में बड़ी जनसभा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री हाल ही में बिलासपुर और कुल्लू जिलों का दौरा करके गए हैं। इसके बाद उनका गुजरात जाने का कार्यक्रम है और फिर दोबारा से हिमाचल का प्रोग्राम बन रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय और राज्य सरकार के बीच में यह कार्यक्रम तय हो रहा है और राज्य सरकार ने अपने हिसाब से तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी इस बारे में चर्चा हुई है। कुछ बिजली प्रोजेक्टों के उद्घाटन और शिलान्यास के अलावा चंबा से प्रधानमंत्री ऊना में स्थापित होने वाले बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रख सकते हैं।

हिमाचल भाजपा भी चाहती है कि चुनाव आचार संहिता लगने से पहले प्रधानमंत्री का दौरा करवा लिया जाए और इसीलिए अब पीएएम के साथ बातचीत चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...