रामपुर बुशहर – नितिश पठानियां
न्यू बस अड्डा रामपुर के साथ लगते चाटी पुल जो कि रामपुर और जिला कुल्लू को जोड़ता है उस पुल से युवक ने बीते 2 दिन पहले सतलुज नदी में छलांग लगा दी थी । जिसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा स्थानीय पुलिस चौकी को दी थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तलाश में जुटी थी।
वहीं एनडीआरएफ की टीम को सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सौरभ नेगी(18) पुत्र देवराज नेगी गांव बांदल डाकघर घाटू तहसील निरमंड, जिला कुल्लू के रूप में हुई थी।
जिसकी तलाश में एनडीआरएफ की टीम ने सतलुज नदी में शव को ढूंढने का सर्च ऑपरेशन जारी किया था। एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढने में सफलता हासिल की है।

वहीं 14वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल रामपुर कोटला टीम कमांडर इंस्पेक्टर दीपक बिष्ट ने बताया कि बीते दिन सुबह 10:30 बजे के करीब मृतक सौरभ के शव को सतलुज नदी से बाहर निकाल लिया गया है और शव को स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में उस के परिजनों को सौंप दिया गया है।जिसके चलते उन्होंने अपनी पूरी टीम का आभार जताया।
उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ एक ऐसी टीम है जो कि किसी भी आपदाओं का बहुत ही डटकर सामना करती है। एनडीआरएफ एक पुलिस फोर्स है जो कि लोगों को बाढ़,भूस्खलन भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं में से सुरक्षित निकालने का कार्य करती है।
इस पुलिस फोर्स का गठन ही इसलिए किया गया है, ताकि जब भी कोई आपदा आए तो लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।

