12वीं के छात्र ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट में लिखी वजह कर देगी हैरान

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

कुल्लू जिले के तहत नगर पंचायत बंजार के वार्ड नंबर-4 में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र ने किराए के कमरे में यह खौफनाक कदम उठाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस को घटनास्थल में सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा है कि रात-रात को मैं बहुत परेशान हो रहा था, कभी बच्चों के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी और कभी भूत दिख रहे थे। 6-7 दिनों से मैं सोया नहीं, कभी-कभी मुझे खून दिख रहा था और डर लग रहा था।

छात्र ने अंग्रेजी में अपने हस्ताक्षर भी किए हैं। छात्र की बहन ने पुलिस को बताया कि यह हस्ताक्षर उसके छोटे भाई के ही हैं। छात्र गांव तुंग का निवासी है और नगर पंचायत बंजार के वार्ड नंबर-4 में किराए के कमरे में रहता था।

एसएसपी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा का युवा IPS बिहार में SP; पिता से मिली वर्दी की प्रेरणा, 26 साल की उम्र में क्रैक किया UPSC

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की शांत और सुकून भरी वादियों...

लाहौल-स्पीति की शांशा पंचायत ने देश की टॉप पंचायतों में पाया स्थान, 1 करोड़ का राष्ट्रीय पुरस्कार

हिमखबर डेस्क उपायुक्त किरण भड़ाना के कुशल, दूरदर्शी और प्रेरणादायी...

दाड़ी मैदान के टेंडर का विरोध, कारोबारी बोले- ऐतिहासिक मेला बना दिया ट्रेड फेयर

हिमखबर डेस्क  नगर निगम धर्मशाला के दाड़ी मैदान में ऐतिहासिक...