110 किलोमीटर के सफर में तीन बार लगेगा टोल, एनएचएआई ने दी मंजूरी

--Advertisement--

Image

शिमला-चंंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रिप्पल टोल को एनएचएआई ने दी मंजूरी

शिमला – जसपाल ठाकुर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंडीगढ़ से शिमला के बीच अब ट्रिप्पल टोल चुकाने के लिए तैयार रहना होगा। हिमाचल में इस नेशनल हाईवे पर दो टोल प्लाजा को एनएचएआई ने मंजूरी दे दी है। सनवारा में पहला टोल स्थापित हो चुका है, जबकि दूसरा टोल सनवारा से 60 किलोमीटर की दूरी पर होगा और इसे नेशनल हाईवे के तीसरे हिस्से में स्थापित किया जाएगा।

शिमला से चंडीगढ़ का सफर करने वाले तमाम यात्रियों को अब करीब 110 किलोमीटर में ही तीन बार टोल का भुगतान करना पड़ेगा। सनवारा से शिमला शहर तक की दूरी करीब 80 किलोमीटर है और इस दायरे में दो टोल स्थापित किए जा सकते हैं। हालांकि पूर्व में सनवारा और चंडी मंदिर की दूरी को लेकर विवाद जरूर उत्पन्न हुआ था।

केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टोल प्लाजा की दूरी 60 किलोमीटर तय करने की अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद चंडी मंदिर और सनवारा के बीच की दूरी को लेकर विवाद बढ़ गया था। दरअसल, सनवारा और चंडीमंदिर के बीच की दूरी 32 किलोमीटर है।

एनएचएआई ने साफ कर दिया है कि सनवारा के टोल प्लाजा को बदलने की फिलहाल कोई तैयारी नहीं है। हिमाचल में इस नेशनल हाईवे के 80 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन में बदलने का काम चार कंपनियां कर रही हैं। इनमें से परवाणू से सोलन और सोलन से कैंथलीघाट तक दो हिस्सों का निर्माण चल रहा है, जबकि तीसरे के लिए टेंडर कर दिए गए हैं।

दो कंपनियों को एनएचएआई ने तीसरे हिस्से का निर्माण सौंपा है। यह कैंथलीघाट से ढली के बीच में प्रस्तावित है और इसी हिस्से में नेशनल हाईवे का दूसरा टोल प्रस्तावित है। अब शिमला से चंडीगढ़ के बीच सफर करने वाले यात्रियों को पहला टोल शिमला के आसपास ही चुकाना होगा, जबकि दूसरा सनवारा में और तीसरे टोल का भुगतान चंडी मंदिर में करना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...