11वीं की छात्रा ने किया सुसाइड; फंदे से झूलती मिली लाश, घर से बाहर थे मां-बाप

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में संदिग्ध हालात में एक किशोरी की मौत हो गई है। पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौत के कारणों पर जांच बिठा दी है। यह हत्या है या आत्महत्या इस पर पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

फारेंसिक जांच के बाद मौत के कारणों का पता चल जाएगा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से गहन पूछताछ कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना जोगेंद्रनगर के प्रभारी प्रीतम जरियाल ने मौके पर साक्ष्य जुटाकर जांच की है।

16 साल की किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत का समाचार सुनते ही उपमंडल में सनसनी फैल गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या से जुड़ा पाया जा रहा है। अब तक की जांच में पता चला है कि जिस घर में फंदे में लटका शव बरामद हुआ है वहां पर परिवार के बड़े सदस्य मौजूद नहीं थे।

मौके पर मौजूद कुछ बच्चों के चीखने चिलाने पर आसपास के लोगों की भीड़ ने शव को फंदे पर लटका हुआ देखा। इसकी जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस की एक टीम ने शव बरामद किया।

मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करेगी। करीब आठ से दस लोगों के बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है।

डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने नाबालिग की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का पाया जा रहा है। अन्य पहलुओं पर भी पुलिस गहन जांच जारी है। पोस्टमार्टम व फारेंसिक जांच के बाद मौत के कारणों पर पता लगेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...